फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four passenger trains including passenger canceled, people had to wait for two hours due to increased crowd at bus stand

पैसेंजर सहित चार यात्री गाड़ियां रद्द, बस अड्डे पर बढ़ी भीड़ से लोगों को दो घंटे तक करना पड़ा बस का इंतजार

Sat, 04 Jun 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four passenger trains including passenger canceled, people had to wait for two hours due to increased crowd at bus stand
बस अड्डे पर गंतव्य तक जाने के लिए बस में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते यात्री। संवाद - फोटो : Sonipat
अंबाला-दिल्ली रेललाइन पर नरेला और बादली रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे पुल निर्माण कार्य के चलते लगातार दूसरे दिन भी रेलवे यातायात प्रभावित रहा। पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने एक पैसेंजर सहित चार ट्रेनों को रद्द कर दिया। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों ने बस अड्डे का रुख किया। लेकिन वहां पर भी यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे पर दिल्ली व पानीपत की तरफ जाने वाले यात्रियों की अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

बादली-नरेला स्टेशन के बीच चल रहे पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने एक पैसेंजर सहित चार ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों व बसों का सहारा लेना पड़ा। बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बस अड्डे पहुंचे यात्रियों को बसों की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली जाने के लिए बस अड्डे पहुंचे यात्रियों ने कहा कि करीब डेढ़ घंटे से बस आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई बस नहीं आई। भारी भीड़ के बीच बच्चे भीषण गर्मी में परेशान होते रहे। बस अड्डे पर मौजूद अधिकारियों से पूछा तो वह भी हर बार थोड़ी देर में बस आने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही रद्द
संख्या ट्रेन का नाम
04449/52 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-दिल्ली ईएमयू।
12460/59 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस।
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस।
14508/07 फाजिल्का-दिल्ली-फाजिल्का बठिंडा एक्सप्रेस।
बस में चढ़ने के लिए मची धक्कामुक्की
बस अड्डे पर दोपहर के समय विभिन्न रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। दिल्ली व पानीपत के बूथ पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। लंबे समय तक बस न आने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद जब रोडवेज बस पहुंची, तो उसमें चढ़ने के लिए यात्री धक्कामुक्की करते रहे। कुछ ही देर में बस खचाखच भर गई। हालात यह रहे कि कुछ यात्रियों को जगह न मिलने के कारण बस की खिड़की पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यात्री
मेरा परिवार शुक्रवार को दिल्ली जा रहा था। उन्हें छोड़ने पहले रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां पता लगा कि ट्रेनें रद्द हैं। उसके बाद बच्चों को लेकर बस अड्डे आया। यहां पर भी डेढ़ घंटे से भीषण गर्मी में बस आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस कब आएगी, कुछ पता नहीं। -सुशील कुमार, यात्री।
मुझे जरूरी काम से दिल्ली जाना था। ट्रेनों के रद्द होने के कारण दोपहर 12:20 बजे बस अड्डे पर आया था। एक घंटा होने को है, लेकिन अभी तक बस नहीं आई। अधिकारियों से पूछा तो कहते हैं कि थोड़ी देर में आ जाएगी। कुछ देर तक बस नहीं आई तो घर ही लौटना पड़ेगा। -जय सिंह।

बस अड्डे पर बसों की कमी चल रही है। उसके बावजूद भी बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जिस भी रूट सवारियों की संख्या अधिक होती है, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया जाता है। नई बसों के लिए डिमांड भेजी हुई है। बसें आने के बाद यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

 रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed