{"_id":"67798826c0801066ed0d7ef8","slug":"four-more-schools-will-get-pm-shri-status-send-names-to-headquarters-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130323-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार और स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिलेगा, मुख्यालय भेजे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार और स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिलेगा, मुख्यालय भेजे नाम
Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएमश्री स्कूल के पांचवें चरण में जिले के चार और स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। जिलास्तर पर स्कूलों का चयन कर सूची मुख्यालय भेज दिया है। इसमें सोनीपत व गन्नौर खंड में एक-एक और मुंडलाना खंड में दो स्कूलों का नाम शामिल किया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इन स्कूलों का नाम बदल दिया जाएगा। सहायक परियोजना समन्वयक रूपेंद्र पूनिया ने बताया कि पीएमश्री स्कूल योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
इसके तहत जिले के राजकीय स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया जा रहा है। अभिभावक भी बच्चों को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला दिलाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय स्कूलों को मॉडल संस्कृति व पीएमश्री स्कूलों का दर्जा दिया जा रहा है। योजना में चार चरणों में नौ स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया गया है। अब पांचवें चरण में चार और स्कूल इस योजना के तहत शामिल किया जाना है। गाैरतलब है कि जिले के सात खंडों में केवल कथूरा खंड ऐसा है, जिसमें किसी भी स्कूल को पीएमश्री का दर्जा नहीं मिला है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि जिले के चार और स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा देने के लिए मुख्यालय सूची भेजी है।