फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four including couple injured in two-vehicle collision

दो वाहनों की भिड़ंत में दंपती समेत चार घायल

Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four including couple injured in two-vehicle collision
गांव खेड़ी दमकन के पास ऑटो और टाटा-एस वाहन में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार चालक, उसकी पत्नी, माता और पिता घायल हो गए। घायलों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव मिर्च निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह 25 मई को अपने ऑटो में पत्नी नीलम, माता और पिता को लेकर सोनीपत में अपनी बहन के घर जा रहा था। जब वे गांव खेड़ी दमकन के निकट पहुंचे तो टाटा एस वाहन सोनीपत की तरफ से तेज रफ्तार में आया और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में उसके साथ उसकी पत्नी, माता और पिता घायल हो गए। चारों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां से नीलम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। प्रदीप ने पीजीआई से पत्नी की छुट्टी होने के बाद अब सदर थाना गोहाना में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed