{"_id":"6506084adff95c352b0dd774","slug":"former-sarpanchs-murderer-shot-in-encounter-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6138-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुठभेड़ में पूर्व सरपंच के हत्यारोपी को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुठभेड़ में पूर्व सरपंच के हत्यारोपी को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। गांव फिरोजपुर-जटोला मार्ग पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गांव नाहरी के पूर्व सरपंच की हत्या के आरोपी पांच हजार के इनामी करण को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को आरोपी के फिरोजपुर बांगर गांव से जटोला मार्ग होते हुए अपने गांव नाहरी जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने नाका लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने भागने के लिए तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव में फायर किया तो गोली आरोपी के पैर में लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का एक अन्य मुकदमा दर्ज किया है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने खरखौदा थाना पुलिस बताया कि उनकी टीम शनिवार तड़के जटोला नहर पुल पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि पांच हजार का इनामी गांव नाहरी निवासी करण फिरोजपुर मार्ग से जटोला होते हुए गांव नाहरी जाएगा। करण गांव नाहरी के पूर्व सरपंच सुनील दहिया की हत्या में आरोपी है। उस पर साथियों संग मिलकर पांच सितंबर की रात को पूर्व सरपंच की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है, जिस पर पुलिस ने जटोला-फिरोजपुर जाने वाली सड़क पर पुल के पास नाका लगा दिया। इसी बीच बाइक सवार युवक नाका पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने तत्काल बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने बाइक को गिरा दिया और तमंचा निकालकर पुलिस पर गोली चला दी, जिसमें पुलिस टीम मुश्किल से बच सकी। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, एक कारतूस व एक खोल बरामद किया है। आरोपी पहले भी हत्या की कोशिश के मामले में नामजद रहा है।
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद नाहरी गांव के पूर्व सरपंच की हत्या में आरोपी करण को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को पुलिस सुरक्षा में खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। छुट्टी मिलने के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा।
राहुल देव, एसीपी (अपराध), सोनीपत
विज्ञापन
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद नाहरी गांव के पूर्व सरपंच की हत्या में आरोपी करण को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को पुलिस सुरक्षा में खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। छुट्टी मिलने के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल देव, एसीपी (अपराध), सोनीपत