फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former cm Bhupendra Hooda visited Gohana Anaj Mandi to inspect purchase of wheat

Sonipat: गोहाना अनाज मंडी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कहा-सरकार अनाज उठान को लेकर गंभीर नहीं

Sun, 23 Apr 2023 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 04:16 PM IST
सार

अनाज मंडी में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने किसान, मजदूर व आढ़तियों से बातचीत की। सभी ने सरकारी अव्यवस्था पर अपनी नाखुशी जाहिर की। हुड्डा ने कहा कि मंडियों में जगह नहीं बचने के चलते किसान को मजबूरी में सड़कों पर अपनी फसल डालनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Former cm Bhupendra Hooda visited Gohana Anaj Mandi to inspect purchase of wheat
गोहाना अनाज मंडी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रविवार को गोहाना अनाज मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा सत्ता के अहंकार में अंधी और बहरी हो चुकी हैं। उसे ना किसान का दर्द दिखाई देता और ना ही सुनाई देता है। कई दिन से प्रदेश की मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। सरकार अनाज के उठान को लेकर गंभीर नहीं है। इससे पहले हुड्डा विधायक जगबीर सिंह मलिक के भाई स्व. राजेंद्र सिंह मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

 
अनाज मंडी में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने किसान, मजदूर व आढ़तियों से बातचीत की। सभी ने सरकारी अव्यवस्था पर अपनी नाखुशी जाहिर की। हुड्डा ने कहा कि मंडियों में जगह नहीं बचने के चलते किसान को मजबूरी में सड़कों पर अपनी फसल डालनी पड़ रही है। सरकार ने वक्त रहते उठान के लिए ट्रांसपोर्टर को टेंडर नहीं दिया। अब जो टेंडर दिया गया है, उसमें भी बड़े घोटाले की आशंका है। ऐसे लोगों को टेंडर दिया गया है, जिनके पास गाड़ियां तक नहीं हैं। उन्होंने गाड़ियों के फर्जी नंबर दिखाकर टेंडर लिया है। सरकार को पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि फसल की कीमत में कटौती करने के बजाय सरकार किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये का बोनस दे। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने दोहराया कि कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों की ये मांग पूरी करेंगे। इस मौके पर विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक सुभाष गांगोली,पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया,पूर्व विधायक रणधीर सिंह,पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed