फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Football players who returned after winning silver were welcomed

Sonipat News: चांदी जीतकर लौटे फुटबॉल खिलाड़ियों का स्वागत

Tue, 24 Sep 2024 06:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Football players who returned after winning silver were welcomed
फोटो 08- सोनीपत के प्रगति नगर निवासी शुभम मलिक व अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक शक्ति दूहन का
सोनीपत। सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। प्रदेश की टीम ने असम के जोरहाट में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम में जिले के प्रगति नगर निवासी शुभम मलिक भी शामिल थे।
विज्ञापन

7 से 20 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम को असम की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। शुभम मलिक ने बताया कि प्रदेश की टीम हिमाचल की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा रहा। इस प्रतियोगिता में हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। शुभम के पिता पंकज मलिक ने बताया कि बेटे ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं प्रशिक्षक शक्ति दूहन ने बताया कि हमने प्रशिक्षण शिविर से ही टीम की रणनीति बनाई थी कि हमें प्रत्येक मुकाबले में विरोधी टीम पर हावी रहना है। टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने रणनीति के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाया है। फाइनल मुकाबले में हार पर बताया कि टीम के कप्तान एवं मुख्य रक्षक तेजपाल मुकाबले की पहले पांच मिनट में चोटिल हो गए थे। इससे टीम का संतुलन बिगड़ गया। प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल अम्मू, महासचिव शेफाली नागल ने टीम को जीत पर बधाई दी। साथ ही जिला फुटबॉल संघ के प्रधान कुलदीप सोलंकी, महासचिव नरेश मलिक ने टीम प्रबंधक ओमप्रकाश तंवर, सहायक प्रशिक्षक विकास सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. लोकेश व खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed