फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Food Minister inspected the grain market and took stock of the paddy procurement process.

Sonipat News: खाद्य मंत्री ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण, धान खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

Sun, 05 Oct 2025 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Food Minister inspected the grain market and took stock of the paddy procurement process.
फोटो : 29: अनाज मंडी का निरीक्षण करते खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर। स्रोत सूचना ​
सोनीपत। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने सोनीपत अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में चल रही खरीद एवं उठान कार्य की समीक्षा की और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धान खरीद में पारदर्शिता, समय पर भुगतान और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरे किए जाएं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार फसल भंडारण, परिवहन और बाजार व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में भी तेजी से कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यमुनानगर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के छापा डालने के दौरान आढ़तियों की तरफ से की गई गड़बड़ी पर कहा कि मामले में जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लगातार खींचातानी चलती रहती है। इसके चलते एक साल बाद विपक्ष का नेता चुन पाई।
इस दौरान विधायक निखिल मदान, मंडी सचिव ज्योति सहित अन्य अधिकारी, किसान व आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed