फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Flyover repairs slow down traffic on GT Road

Sonipat News: ड्रेन नंबर-8 फ्लाईओवर की मरम्मत ने थामी जीटी रोड की रफ्तार, सर्विस रोड से निकाले जा रहे वाहन

Sat, 31 Oct 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Flyover repairs slow down traffic on GT Road
-दिल्ली से पानीपत जाने वाले वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, तीन से चार दिन तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

-एनएचएआई ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, मुख्य मार्ग से वाहनों को किया डायवर्ट
-पुलिस ने संभाली यातायात की कमान
-वाहन चालकों को ओवरटेक न करने और निर्धारित लेन में चलने की हिदायत
फोटो :02 : सोनीपत के जीटी रोड पर प्याऊ मनियारी स्थित ड्रेन नंबर-8 पर फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के चलते लगी वाहनों की कतार। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर प्याऊ मनियारी के पास ड्रेन नंबर-8 स्थित फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य शुरू होने से दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाले वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मरम्मत कार्य के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है और यातायात को सर्विस रोड के रास्ते निकाला जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को अगले तीन से चार दिन तक बदली हुई यातायात व्यवस्था के बीच सफर करना पड़ेगा। मार्ग पर वाहनों की कतारें लगने से यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से फ्लाईओवर पर दिल्ली से पानीपत की दिशा में जाने वाली सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है। कार्य के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था और जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों की मौके पर तैनाती की गई है। मुख्य मार्ग से वाहनों को नियंत्रित तरीके से सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि मरम्मत कार्य भी निर्बाध रूप से चलता रहे और यातायात व्यवस्था भी बनी रहे।
विज्ञापन

तीन से चार दिन तक बरतनी होगी अतिरिक्त सावधानी
पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सिंह ने बताया कि ड्रेन नंबर-8 फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य पूरा होने में करीब तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इस दौरान दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित सर्विस रोड का ही इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि डायवर्जन के दौरान जल्दबाजी न करें और आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करने से बचें। निर्धारित लेन में रहकर ही वाहन चलाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड पर दूरी बनाकर चलें, ओवरटेक से बचें
डीसीपी ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करना हादसों का कारण बन सकता है। वाहन चालक सर्विस रोड पर पर्याप्त दूरी बनाकर चलें और अपनी निर्धारित लेन में ही रहें। विशेष रूप से भारी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे दूसरे वाहनों की आवाजाही में बाधा न डालें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों के संयम और सहयोग से ही मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना संभव है। फ्लाईओवर की मरम्मत पूरी होने के बाद जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। तब तक वाहन चालकों को बदले हुए मार्ग के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed