फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five lakh rupees and jewelery stolen from the house of brother of former sarpanch who went to New Zealand

Sonipat News: न्यूजीलैंड गए पूर्व सरपंच के भाई के घर से पांच लाख रुपये और आभूषण चोरी

Wed, 28 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees and jewelery stolen from the house of brother of former sarpanch who went to New Zealand
गन्नौर। गांव बली कुतुबपुर में पूर्व सरपंच के भाई के घर से चोर पांच लाख रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित अपने बच्चों से मिलने के लिए न्यूजीलैंड गए हुए हैं। पूर्व सरपंच ने भाई के घर का दरवाजा खुला देखकर मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बली कुतुबपुर के पूर्व सरपंच ईश्वर ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई रामफल बच्चों से मिलने के लिए 28 अप्रैल को न्यूजीलैंड गए थे। उनका घर बंद था। 25 मई को जब वह अपने भाई के घर की तरफ गए तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और संदूक के ताले भी टूटे हुए थे। भाई को जानकारी दी तो उसने बताया कि संदूक में करीब पांच लाख रुपये, 8 तोले सोने के आभूषण और चांदी के पायल, सिक्के रखे हुए थे। जांच करने पर सभी चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed