{"_id":"664688fca3b691a1c5082777","slug":"five-injections-were-stolen-from-the-hospital-assistant-pump-operator-had-given-two-injections-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118356-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अस्पताल से चुराये थे पांच इंजेक्शन, सहायक पंप ऑपरेटर लगाए थे दो इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अस्पताल से चुराये थे पांच इंजेक्शन, सहायक पंप ऑपरेटर लगाए थे दो इंजेक्शन
Fri, 17 May 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पुरखास राठी के कैंसर की रोकथाम के नाम पर मौत का टीका लगाकर सहायक पंप ऑपरेटर की हत्या के मामले में दो आरोपियों का रिमांड पूरा हो गया है। दो दिन के रिमांड अवधि के दौरान आरोपी नवीन व सुषमा के पास से बाइक व इंजेक्शन बरामद कर लिए हैं। उनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी नवीन ने बताया कि उसने अस्पताल से पांच-पांच एमएल के एटरा क्यूरियम के पांच इंजेक्शन चुराए थे। सुषमा ने उनके पिता को दो इंजेक्शन लगाए थे। इंजेक्शन की ओवरडोज होने से उनकी मौत हुई थी। उनके भाई परमिंदर ने इंजेक्शन लगवाने से मना कर दिया तो सुषमा बाकी बचे इंजेक्शनों के साथ दोनों खाली शीशियों को भी अपने साथ ले गई थी। नवीन उसे बाइक पर बैठा कर गांव उदेशीपुर छोड़ कर आया था। जहां सुषमा ने इंजेक्शन की खाली शीशियों व सिरिंज खेतों में फेंक दी, बाकी तीन इंजेक्शन उसने सोनीपत में नाले के पास फेंक दिए थे। पुलिस ने सुषमा की निशानदेही पर उदेशीपुर के खेत से खाली शीशियां, सिरिंज और सोनीपत में नाले के पास से तीन भरे हुए इंजेक्शन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने नवीन की बाइक को भी बरामद कर लिया है।