{"_id":"6125496c8ebc3e679d6d0bda","slug":"five-including-khagad-and-girl-arrested-for-plotting-petrol-pump-robbery-sonipat-news-rtk6218767194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट का षड्यंत्र रचते खागड़ व बच्ची समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लूट का षड्यंत्र रचते खागड़ व बच्ची समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खरखौदा सीआईए की टीम द्वारा लूट का षड्यंत्र रचते हुए पकड़े गए आरोपी व पत्रकारों से बातचीत करते एसप
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए खरखौदा की टीम ने शहर के रोहतक मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप को लूटने का षड्यंत्र रच रहे पांच हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो इनामी बदमाश भी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से लूट, हत्या व हत्या का षड्यंत्र रचने के दस मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी रोहतक में कार चालक की हत्या को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने खागड़ पर 25 हजार तो डालडा व मनीष पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए, खरखौदा की टीम ने पेट्रोल पंप लूट का षड्यंत्र रच रहे बदमाशों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव थाना कलां निवासी विकास उर्फ खागड़ व मनीष, आदर्श कॉलोनी, खरखौदा निवासी रवि उर्फ डालडा व अरविंद उर्फ नान्हू और सोनीपत के आर्य नगर का रवींद्र उर्फ बच्ची शामिल हैं। एसपी ने बताया कि सीआईए खरखौदा प्रभारी योगेंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें पता लगा कि विकास उर्फ खागड़ अपने साथियों रवि उर्फ डालडा, मनीष, रवींद्र उर्फ बच्ची व अरविंद उर्फ नान्हू के साथ रोहतक मार्ग पर बंद पड़े हुड्डा ढाबे पर सेंट्रो कार में आया है और वह साथ लगते पेट्रोल पंप को लूटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। टीम ने सभी को मौके पर ही धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध देसी पिस्तौल, सात कारतूस, दो चाकू मिले। जिसके बाद सभी के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बदमाशों से की गई पूछताछ में कई वारदात का पता चला है, जिसमें रोहतक मे हुए एक ब्लाइंड मर्डर से भी पर्दा उठा है।
इन वारदात को अंजाम देना किया स्वीकार
-17 जून को सेहरी निवासी जतिन को पैसे के लेनदेन में गोली मारी, अन्य साथी गिरफ्तार हो चुके हैं।
-पहली अगस्त को थाना कलां निवासी व सब्जी मंडी खरखौदा के आढ़ती सुनील को रंजिशन बीच रास्ते गोली मारकर घायल किया।
-21 अगस्त को बहालगढ़ रोड पर ट्यूलिप अस्पताल के पास स्पेयर पार्ट्स व्यापारी से 5 हजार रुपये से भरा बैग लूटा, विरोध करने पर गोली चलाई। हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
-21 जून को हथियार के बल पर हसनगढ़-सांपला के बीच वैगनआर कार व 40 हजार रुपये लूटे।
-पहली जुलाई को हथियार के बल पर जलेबी चौक झज्जर रोड, रोहतक में कार लूटी। विरोध करने पर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। रोहतक में यह मर्डर अभी तक ब्लाइंड था। इसमें रोहतक पुलिस ने हमलावरों का सुराग देने पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। खरखौदा पुलिस ने आरोपियों को यहां रोहतक से लूटी गई सेंट्रो कार के साथ ही पकड़ा है। बताया गया है कि पानीपत के मखीजा कॉलोनी का सौरभ सक्सेना वारदात की रात उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लौट रही पत्नी को लेने रोहतक अपने दोस्त की कार लेकर पहुंचा था।
-3 अगस्त को रोहतक के गांव मुंगाण से बाइक चोरी की थी।
-4 जुलाई को भगतसिंह कॉलोनी सोनीपत से स्कूटी चोरी की थी।
इन वारदात को देना था अंजाम
-गांव बरोणा निवासी रवि कुमार के साथ चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते उसकी गोली मारकर हत्या करनी थी।
-खरखौदा निवासी सन्नी की भी पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या करनी थी।
-सब्जी मंडी, खरखौदा स्थित ढाबा संचालक धर्मेंद्र से रंगदारी मांग चुके थे और न देने पर उसकी गोली मारकर हत्या करने का षड्यंत्र रच रहे थे।
सोनीपत पुलिस ने तीन पर घोषित कर रखा था इनाम
सीआईए खरखौदा के हत्थे चढ़े विकास उर्फ खागड़ निवासी थाना कलां पर सोनीपत पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। रवि उर्फ डालडा व मनीष पर भी 5 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
अलीपुर के कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से है संपर्क
पकड़े गए बदमाशों का संपर्क अलीपुर, दिल्ली निवासी जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से है। गोगी गैंग ही इन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध करवाता है। साथ ही इनके द्वारा लूटी जाने वाली कार व दोपहिया वाहनों से गोगी गैंग के गुर्गे अन्य वारदात को अंजाम देते हैं।