फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First priority list for admission in colleges will be made today

Sonipat News: कॉलेजों में दाखिले की आज लगेगी पहली वरीयता सूची

Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
First priority list for admission in colleges will be made today
फोटो 21- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में निदेशालय की ओर से जारी प्रोविजनल मेरिट सूची का आकलन कर - फोटो : आयोजक
सोनीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बुधवार को प्रोविजनल वरीयता सूची जारी की गई। वीरवार को महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर बाद महाविद्यालयों में पहुंची प्रोविजनल मेरिट सूची का आकलन किया गया। प्रबंधन के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने सूची का आकलन किया। इसी के आधार पर वीरवार को विद्यार्थियाें के लिए पहली मेरिट सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थी 27 से 29 जून तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। इस शैक्षणिक सत्र में जिले के महाविद्यालयों में निर्धारित की गई कुल सीटों का 55 फीसदी ही आवेदन हुआ है। जिले में चल रहे 23 राजकीयऔर निजी महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 13562 सीटें तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष कक्षा 12वीं में 18524 विद्यार्थी पास हुए हैं। आज पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थी महाविद्यालयों में अपना दाखिला करवा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed