फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First made video then killed by hanging

पहले बनाया वीडियो फिर फंदा लगाकर जान दी

Sat, 05 Mar 2022 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
First made video then killed by hanging
सुनील का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
हत्या, दुष्कर्म और लूट जैसे दर्जनभर मामलों में आरोपी व पैरोल जंपर ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जेल से पैरोल पर आने के बाद वापस नहीं गया था। मरने से पहले युवक ने अपना वीडियो बनाया है, जिसमें वह गांव के ही एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव मोहाना निवासी सुनील कई मामलों में नामजद था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, दुष्कर्म, डकैती और अवैध हथियार के दर्जनभर मामले दर्ज थे। उसे रोहतक के कलानौर थाना में दर्ज अपहरण व डकैती के मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी थी। सजायाफ्ता सुनील सुनारिया जेल में बंद था। वह सितंबर, 2021 में तीन सप्ताह के पैरोल पर आया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। उसके खिलाफ 10 अक्तूबर, 2021 में पैरोल जंपर का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद जेल नहीं लौटा। पुलिस रिकॉर्ड में फिलहाल वह पैरोल जंपर था। पुलिस उसको तलाश रही थी। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मोहाना गांव के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शातिर सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिचितों के पास भेजा वीडियो
ग्रामीणों ने बताया कि सुनील ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपने परिचितों के पास भेजा था। उसमें गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक वीडियो नहीं मिला है। वीडियो में जिस व्यक्ति पर भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह शातिर अपराधी था। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। बताया गया है कि उसने कोई वीडियो बनाया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed