{"_id":"647e34d52e51470cc80d93f4","slug":"first-called-and-asked-where-are-you-then-entered-the-hotel-and-beat-the-young-man-sonipat-news-c-197-1-snp1002-901-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहले फोन कर पूछा कहा हो, फिर होटल में घुसकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहले फोन कर पूछा कहा हो, फिर होटल में घुसकर युवक को पीटा
Tue, 06 Jun 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित होटल में पार्टी करने गए युवक पर तीन अन्य युवकों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के बयान पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव बडखालसा फिलहाल ओल्ड डीसी रोड स्थित आईटीआई चौक क्षेत्र निवासी सौरव ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त गांव हसनपुर निवासी प्रशांत के साथ मुरथल रोड स्थित होटल में पार्टी करने गया था। इसी बीच गांव नांगल कलां निवासी चीनू ने उनके पास कॉल की। चीनू ने उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बता दिया कि वह दोस्त के साथ पार्टी कर रहा है। चीनू अपने दोस्त सुमित और उसके भाई अमित के साथ वहां पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद