{"_id":"6bb7ad1642ad40ed680d273b7631ce92","slug":"fireworks-were-around-the-pot-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे से खाक हुई बर्तन फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे से खाक हुई बर्तन फैक्टरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 22 Oct 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालूपुरी चुंगी के पास एक बर्तनों की फैक्टरी में मंगलवार शाम आग लग गई। आग से फैक्टरी में रखे कट्टों के बंडल और हाइड्रोलिक मशीन चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इससे मशीन का सिलेंडर फट गया। जिससे फैक्टरी की एक दीवार गिर गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण पटाखा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालूपुरी चुंगी के पास एक बर्तन फैक्टरी में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे अचानक आग लग गई। आग फैक्टरी में रखे कट्टों के बंडल में लगी थी। आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी बाहर की तरफ भाग निकले। वहीं बंडलों के साथ ही कट्टे साफ करने के लिये हाइड्रोलिक मशीन भी रखी थी। थोड़ी ही देर में हाइड्रोलिक मशीन भी आग की चपेट में आ गई। इससे मशीन का एक सिलेंडर जोरदार धमाके साथ फट गया, वहीं दूसरा सिलेंडर लीक हो गया। सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में आग की सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
पटाखे से निकली चिंगारी बनी वजह
बताया जा रहा है पटाखे के कारण ही फैक्टरी में आग लगी है। शाम के समय कुछ बच्चे गली में पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने हाथ में लिया पटाखा फेंक दिया और ये पटाखा फैक्टरी में कट्टों के ऊपर जा गिरा और वहीं बज गया। पटाखे से निकली चिंगारी से कट्टों ने तुरंत आग पकड़ ली और चंद ही सेकंडों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
हाइड्रोलिक मशीन ने ढहाया कहर
आगजनी की इस घटना में सामने आया है कि सबसे ज्यादा कहर हाइड्रोलिक मशीन ने ढहाया है। मशीन का सिलेंडर फटने से जहां एक ओर दीवार गिरी, वहीं दूसरी ओर आग ने विकराल रूप भी धारण किया। मशीन का दूसरा सिलेंडर लीक होने से आग और भड़क गई। यह हाइड्रोलिक मशीन फैक्टरी में कट्टे साफ करने के लिए रखी गई थी।
मकानों में आई दरारें
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी के आसपास के कई मकानों में दरारें आ गई हैं। रघुवीर, हरिचंद आदि के मकानों में दरार आ चुकी है। इसी कारण फैक्टरी के आसपास के लोग अपने मकान खाली कर बाहर निकल आए। लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं आग उनके मकानों को भी चपेट में न ले ले।
ढाई घंटे बाद पहुंची फायरब्रिगेड
आग लगने की सूचना लगभग सवा पांच बजे फायर ब्रिगेड को दी गई थी। इसके बावजूद 8 बजे तक फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच पाई। इतना ही नहीं इस गाड़ी के जाने के बाद दूसरी गाड़ी आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंच सकी। फायरब्रिगेड के देरी से पहुंचने के कारण लोगों ने रोष जताया। वहीं फायरब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि गाड़ी जाम में फंस गई थी, इसी वजह से देर हो गई।
दो साल से किराये पर ले रखी है फैक्टरी
बर्तनों की यह फैक्टरी दो साल से किराए पर ले रखी गई है। अनूप तलवार, बलवीर आदि साझेदारी में यह फैक्टरी चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो साल से ही यहां पर कट्टे और बोरे तैयार किए जाते हैं। कट्टों और बोरों के बंडल यहां से दूसरे जिलों और दिल्ली में भी सप्लाई होते हैं।