फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire in printing factory in Rai Industrial area of Sonipat, fire car called from Panipat, Jhajjar and Rohtak

Sonipat: राई औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में लगी आग; पानीपत, झज्जर व रोहतक से अग्निशमन की गाड़ियां बुलाई

Thu, 22 May 2025 09:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 May 2025 09:54 AM IST
सार

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्रिंटिंग फैक्टरी में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों और धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
fire in printing factory in Rai Industrial area of Sonipat, fire car called from Panipat, Jhajjar and Rohtak
सोनीपत में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुप्रीम ग्लो प्रिंटिंग सॉल्यूशन फैक्टरी में वीरवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्टरी के आसपास धुएं का गुबार छा गया। अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में लगी है।

विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या 1854 सुप्रीम ग्लो प्रिंटिंग सॉल्यूशन में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगी देख मामले की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलते ही सोनीपत से अग्निशमन विभाग की आठ गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रिंटिंग फैक्टरी में कागज होने के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने पानीपत से दो व झज्जर के बहादुरगढ़ और रोहतक से दमकल की गाडिय़ां बुलवाई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




प्रिंटिंग फैक्टरी में बड़ी मात्रा में कागज और प्रिंटिंग सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। धधकती लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और फैक्टरी के आस-पास मौजूद लोगों को दूर भेजा जा रहा है। फिलहाल आग लगने के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक टीम जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed