फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in Gail Gas Company's pipe in Sonipat: Explosion due to leakage in Nandwani Nagar, people came running ou

सोनीपत में गेल गैस कंपनी की पाइप में लगी आग: नंदवानी नगर में लीकेज से हुआ धमाका, दौड़कर बाहर आए लोग

Tue, 17 Dec 2024 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 12:03 PM IST
सार

सुपरवाइजर रवि मलिक ने बताया कि नंदवानी नगर में सुबह पाइप लीकेज की सूचना मिली थी। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर आज बुझाकर पाइप लाइन को ठी कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी ने पाइप के पास आग लगाई थी।

विज्ञापन
Fire in Gail Gas Company's pipe in Sonipat: Explosion due to leakage in Nandwani Nagar, people came running ou
घटना के बाद एकत्रित हुए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के नंदवानी नगर में घरेलू गैस सप्लाई करने वाली गेल गैस कंपनी की पाइप लीकेज होने से अचानक धमाके के साथ आग लग गई। पाइप फटने के धमाके से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से दौड़कर बाहर आए। मामले की सूचना गेल गैस कंपनी को दी गई। सूचना मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, पाइप को ठीक किया।

विज्ञापन


नंदवानी नगर में सुबह अचानक एक मकान के बाहर लगी गेल गैस कंपनी की पाइप लीकेज होने से अचानक धमाके के साथ आग लग गई। कॉलोनी वासी महेश सचदेवा ने बताया कि सुबह अचानक बाहर धमाका हुआ। घर के सभी सदस्य दौड़कर बाहर आए और देखा कि पड़ोसी के मकान में लगी गेल गैस कंपनी की पाइप में आग लगी थी। अचानक धमाका सुनकर कॉलोनी में अन्य लोग भी घरों के बाहर एकत्रित हो गए। आग लगने  की सूचना तुरंत डायल 112 व गेल गैस कंपनी को दी गई। 
विज्ञापन




सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर रवि मलिक ने बताया कि नंदवानी नगर में सुबह पाइप लीकेज की सूचना मिली थी। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर आज बुझाकर पाइप लाइन को ठी कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी ने पाइप के पास आग लगाई थी। इसके कारण पाइप लीकेज हो गई। अब स्थिति कंट्रोल में है, घबराने वाली कोई बात नहीं है। पाइप को दुरुस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed