फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in demolition pile during storm

Sonipat News: आंधी के दौरान तूड़े के ढेर में लगी आग

Sat, 11 May 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in demolition pile during storm
सोनीपत के गांव सेहरी में तूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। स्रोत: पाठक
खरखौदा। गांव सेहरी में शुक्रवार की रात आंधी के दौरान खेत में एकत्रित किए गए 150 एकड़ के तूड़े में आग लग गई। तूड़ा जल कर राख हो गया। गनीमत यह रही कि यह आग तेज हवाओं के सहारे किसी दूसरी जगह पर नहीं पहुंची, नहीं तो और बड़ा नुकसान सामने आ सकता था।
विज्ञापन


गांव सेहरी निवासी राहुल ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के राकेश करीब तीन साल से तूड़े का स्टाॅक करते हैं, जिसे बाद में आर्डर मिलने पर बेच दिया जाता है। उन्होंने 150 एकड़ के तूड़े का स्टाॅक किया था। शुक्रवार शाम तक तूड़े का स्टाॅक कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने तूड़े पर तिरपाल भी लगा दिया था। शनिवार सुबह इस पर मिट्टी डाली जानी थी। रात करीब 9:15 बजे आंधी में कहीं से चिंगारी उड़कर आई और तूड़े के ढेर में इससे आग लग गई। उन्होंने इसे बुझाने का प्रयास भी किया और दमकल केंद्र को भी इसकी सूचना दी। आंधी के कारण आग काबू से बाहर होती चली गई। रात 11.30 दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन आग काबू में नहीं आ पाई, जिसके बाद उन्होंने भी प्रयास करना छोड़ दिया। शनिवार तड़के 4 बजे तक सारा तूड़ा जलकर राख हो गया। राहुल का कहना है कि तूड़े में आग लगने से उनके भाई को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed