फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks in ATM, cash will be burnt or saved after opening

एटीएम में आग से हडक़ंप, खुलने के बाद पता लगेगा नकदी जली या बची

Thu, 27 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks in ATM, cash will be burnt or saved after opening
गांव हलालपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिससे एटीएम जलकर जर्जर हो गया। एटीएम में कितनी नगदी थी और वह सुरक्षित बची या नहीं इसका पता मैकेनिक के आने पर लग सकेगा। बैंक प्रबंधक ने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

गांव हलालपुर में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा व एटीएम है। मंगलवार देर शाम एटीएम के आसपास के लोगों ने जब एटीएम में से धुआं व आग की लपटें उठती देखीं तो बैंक कर्मियों को इसकी सूचना दी। साथ ही दमकल केंद्र को भी सूचित किया। लेकिन इस बीच आग काफी फैल गई और एटीएम जलकर जर्जर हो गया। लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एटीएम में कितनी नकदी थी, उसमें कितना नुकसान हुआ यह पता नहीं चल पाया है। एटीएम के खुलने पर ही इसकी जानकारी मिल सकेगी। आग शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed