फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Final notice to schools not uploading data

Sonipat News: डाटा अपलोड न करने वाले स्कूलों को अंतिम नोटिस

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Final notice to schools not uploading data
सोनीपत। यूडाइज पोर्टल पर विद्यार्थियों का सौ फीसदी डाटा अपलोड नहीं करने वाले निजी स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। सोमवार को शिक्षा विभाग की तरफ से करीब 150 निजी स्कूलों को नोटिस भेजे, जिनमें 30 जून तक वर्ष 2022-23 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अवहेलना करने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सभी राजकीय व निजी स्कूलों को पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का डाटा यूडाइज पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। निजी स्कूलों ने आदेशों की अवहेलना करते हुए डाटा अपलोड नहीं किया। बार-बार पत्र व्यवहार करने पर भी जिले के 239 निजी स्कूलों ने पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड नहीं किया है। इनमें से 39 स्कूल रेड जोन में हैं। ये सभी स्कूल सोनीपत खंड के हैं।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य
यूडाइज पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की योजना केंद्र सरकार की है। इसके पीछे उद्देश्य है कि जो भी बच्चा देश में किसी भी स्कूल में दाखिला ले तो उन्हें सत्यापन के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। बच्चा जिस स्कूल में भी दाखिला लेता है तो वह स्कूल पोर्टल पर बच्चे से संबंधित जानकारी देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्कूलों को विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों ने अब तक डाटा अपलोड नहीं किया है। उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 150 स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed