{"_id":"632a18f802e1e731946cb2b5","slug":"festival-special-train-will-run-on-delhi-ambala-route-from-september-30-sonipat-news-rtk658618722","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-अंबाला रूट पर 30 सितंबर से दौड़ेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-अंबाला रूट पर 30 सितंबर से दौड़ेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिससे दैनिक यात्रियों व अन्य सवारियों को भी राहत मिलेगी। विभिन्न प्रदेश व जिलों में अपने घरों से दूर काम कर रहे लोग दशहरा, दिवाली, भैया दूज व छठ महापर्व मनाने के लिए अपने घर लौटेंगे जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों के सामने आने वाली इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। त्योहार स्पेशल ट्रेन का 30 सितंबर से नई दिल्ली से उधमपुर रूट पर परिचालन शुरू किया जाएगा।
त्योहारी सीजन के दौरान सप्ताह में तीन दिन चलने वाली नई दिल्ली-उधमपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन (01633) 30 सितंबर से 11 नवंबर तक हर बुधवार, शुक्रवार व रविवार को नई दिल्ली से रात 11:30 बजे चलेगी। वापसी में उधमपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (01634) एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर वीरवार, शनिवार व सोमवार को उधमपुर से रात 9:40 बजे चलाई जाएगी। नई दिल्ली-उधमपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन (01633) नई दिल्ली से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में उधमपुर-नई दिल्ली त्योहार स्पेशल ट्रेन (01634) 1 अक्तूबर को उधमपुर से रात 09:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। स्लीपर व जनरल श्रेणी के डिब्बों वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत सहित पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी व जम्मूतवी स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
रेलवे ने त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 30 सितंबर से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से उधमपुर स्टेशन तक त्योहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। वापसी में यही ट्रेन उधमपुर से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इससे त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। यात्री इस स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।