दैनिक फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 29 से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में रेलयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने कुछ अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें त्योहारी सीजन के दौरान ही चलेंगी।
इन ट्रेनों को फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया है। इनमें से एक दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से पानीपत है। जिसका सोनीपत के रेलयात्री फायदा उठा सकेंगे।
रेल अधिकारियों ने बताया कि फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन 29 सितंबर से शुरू हो रही है। यह ट्रेन 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन संख्या 04425 दिल्ली जंक्शन से चलकर पानीपत तक जाएगी।
यह दिल्ली जंक्शन से प्रात: 6.10 बजे चलेगी जो सोनीपत स्टेशन पर 7.17 बजे पहुंचेगी और 7.19 बजे रवाना होकर यह ट्रेन पानीपत प्रात: 8.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 04426 पानीपत जंक्शन से शाम 6.20 बजे चलेगी जो सोनीपत स्टेशन पर शाम 7.09 बजे पहुंचेगी। 7.11 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन रात 9 बजे पहुंचेगी। दैनिक फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में एक सेकेंड एसी कंपार्टमेंट, एक थर्ड एसी कंपार्टमेंट, नौ स्लीपर बोगियां, छह जनरल श्रेणी बोगियां व दो सेकेंड क्लास कम मालवाहक कोच होंगे।
जिसमें यात्री इन कोचों में सवार होकर आसानी से बिना किसी परेशानी की आ-जा सके। दैनिक फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली जंक्शन और पानीपत जंक्शन के बीच दोनों तरफ सब्जी मंडी, आदर्श नगर, नरेला, सोनीपत, गन्नौर और समालखा स्टेशन पर रुकेगी।