फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fearless crooks robbed the bank in broad daylight in 9 minutes with Rs 9 lakh

बेखौफ बदमाश... दिनदहाड़े बैंक से 9 मिनट में लूट ले गए 9 लाख रुपये

Sat, 10 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fearless crooks robbed the bank in broad daylight in 9 minutes with Rs 9 lakh
शहर के बीच आठ मरला स्थित पीएनबी की मॉडल टाउन शाखा में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर नौ लाख रुपये लूट लिए। नकाबपोश बदमाशों ने महज नौ मिनट में वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक कर्मियों व ग्राहकों को डराकर एक तरफ बैठा दिया था तो कैशियर से दरवाजा खुलवाने के लिए उन्होंने एक महिला कर्मी को पीटकर घायल भी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की मॉडल टाउन शाखा प्रबंधक सेक्टर-15 निवासी रीमा रावत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद शाखा में कर्मी और ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक चेहरे पर मास्क लगाकर शाखा में दाखिल हुए। उनमें एक युवक के हाथ में बैग व पिस्तौल और दूसरे के हाथ में चाकू था। उस समय कैशियर पूजा केबिन को लॉक करके काम कर रही थी। काले कपड़े पहनकर आए युवक ने कैशियर को धमकी देकर दरवाजे खोलने को कहा तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इस पर बदमाश ने बाहर बैठी एक अन्य महिला कर्मी रश्मि को पीटना शुरू कर दिया। बदमाश ने रश्मि को मारने की धमकी देकर पूजा से दरवाजा खुलवाया और मारपीट करने के साथ ही पिस्तौल का बट भी मारा। उसके बाद उन्होंने कैशियर के पास से पिस्तौल के बल पर करीब नौ लाख रुपये बैग में भर लिए। इस दौरान गेट पर चाकू लेकर खड़े रहे एक बदमाश ने बैंक में मौजूद महिला व पुरुष ग्राहक को बाहर नहीं जाने दिया और उन्हें धमकी देकर वहीं पर बैठा लिया। नकदी लेने के बाद दोनों बदमाश शाखा से बाहर निकल गए। वह अपनी बिना नंबर की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इसके बाद बैंक में मौजूद ग्राहक ने पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी। डीएसपी हंसराज, विपिन कादियान व सतीश गौतम, एसएचओ नीरज कुमार, सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रीमा रावत के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक में गार्ड नहीं था। जिससे सुरक्षा में आसानी से सेंध लगाई जा सकी।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी की जांच में सामने आया कि बदमाशों ने महज नौ मिनट में नौ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। बदमाश बैंक में करीब 3 बजकर 37 मिनट पर घुसे थे। उसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद 3 बजकर 46 मिनट पर बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीएनबी की शाखा में दो नकबापोश बदमाशों ने नौ लाख रुपये लूट लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। नाकाबंदी कराकर पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
- हंसराज, डीएसपी, लॉ एंड आर्डर, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed