{"_id":"64175cdd3f611902150b3b04","slug":"farmers-will-surround-district-headquarters-tomorrow-sonipat-news-c-17-1-98434-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसान कल घेरेंगे जिला मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसान कल घेरेंगे जिला मुख्यालय
Mon, 20 Mar 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22- केएमपी एक्सप्रेस-वे के पिपली टोल प्लाजा पर चल रहे धरना स्थल पर बैठक करते किसान। संवाद
खरखौदा। मांगों को लेकर केएमपी एक्सप्रेस-वे के पिपली टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसान 21 मार्च को जिला मुख्यालय का घेराव करते हुए धरना देंगे। किसानों ने रविवार को धरनास्थल पर इस घेराव को लेकर रणनीति तैयार की। इससे पहले किसान भूमि बचाओ यात्रा निकालते हुए क्षेत्र के 50 गांवों में घूमते हुए ग्रामीणों को इस घेराव का निमंत्रण देकर आए हैं।
गांव पाई निवासी रामकरण वत्स की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि साल 2013 के कानून के अनुसार आर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा कलेक्टर रेट से 4 गुना दिया जाए, केएमपी एक्सप्रेस-वे को नेशनल हाईवे का दर्जा देकर अधिग्रहित की जा रही जमीन का कलेक्टर रेट दोगुना किया जाए। इसके साथ ही 20 दिसंबर को किसानों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जो बात हुई थी, उसके तहत जिले में हाई वोल्टेज लाइन के जो खंभे लगाए जा रहे हैं उनका जमीन व फसल संबंधी मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही वह चाहते हैं कि जो बात पावरग्रिड कंपनी के अधिकारी उन्हें कह रहे हैं कि वादे अनुसार मुआवजा देंगे, उसे नोटिस के रूप में लिखकर दिया जाए। मौखिक ऐसी किसी भी बात को नहीं माना जाएगा। किसान चाहता है कि जमीन व फसल के मुआवजे की बात नोटिस में लिखित रूप में दी जाए। इसके साथ ही जिले के किसानों को सुपरसीडर की सब्सिडी देने की मांग भी घेराव के दौरान उठाई जाएगी। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले नूरन खेड़ा निवासी किसान अश्वनी कुमार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द देने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को जिला मुख्यालय के घेराव की तैयारी पूरी कर ली गई है, भारी संख्या में किसान घेराव में साथ होंगे।
इस दौरान बेदी दहिया, अजीत दहिया, बिजेंद्र, रामनारायण, करतार सिंह, कंवरसिंह, देशपाल, प्रवीण, इंद्रजीत, हंसराज, समुंद्र, पवित्र, शक्ति, प्रवेश, आजाद, वतन, देवेंद्र व ईश्वर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।