फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers took out tractor march in support of 13-point demands and Dallewal

Sonipat News: किसानों ने 13 सूत्रीय मांगों व डल्लेवाल के समर्थन में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Tue, 17 Dec 2024 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out tractor march in support of 13-point demands and Dallewal
फोटो 23: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल स्तरीय परिसर में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण
खरखौदा। 13 सूत्रीय मांगों व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में सोमवार को किसानों ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। उन्होंने उपमंडल स्तरीय परिसर में पहुंचकर तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही सरकार से किसानों की 13 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की। इससे पहले भारतीय किसान नौजवान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर ट्रैक्टर मार्च निकाला।
विज्ञापन

किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत सांपला चौक से की। इसके बाद किसान थाना कलां चौक, मटिंडू चौक, दिल्ली चौक, बस अड्डे के सामने से होते हुए सोनीपत रोड पर स्थित उपमंडल स्तरीय परिसर में पहुंचे। उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का लिखा हुआ पत्र तहसीलदार को सौंपा। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के ब्लॉक प्रधान वेदप्रकाश ने कहा कि किसान 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हरियाणा-पंजाब के किसान एक है। उनकी मांग है कि किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। प्रशासन किसानों पर चाहे गोली चलाए, लाठीचार्ज करें, लेकिन किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डर पर पुलिस की हिंसात्मक कार्रवाई से कोई जान-माल का नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। युवा जिला प्रधान प्रवीन दहिया ने कहा कि किसान हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा सरकार किसानों की ही मांगों को 10 वर्ष से अनसुना कर रही है, जबकि किसान अपनी मांग पर अड़ा रहेंगे। वह सरकार को यह बताना चाहते हैं कि किसान एकजुट हैं और अपनी मांगों को हर हाल में मनवाकर रहेंगे। देशभर के किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ हैं। अगर उनके साथ कुछ भी गलत होता है तो सरकार को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान देशपाल रोहणा, इंद्रजीत राणा, राजकुमार सिसाना, शक्ति सिसाना, बुध सिंह, विकेश रोहणा, कैप्टन बिजेंद्र, ऋषिराज, विकास राणा सोहटी, रामकुमार हलालपुर, जयप्रकाश हलालपुर, प्रवेश उर्फ लालू खांडा, रोहताश थाना कलां समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

फोटो 23: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल स्तरीय परिसर में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण

फोटो 23: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल स्तरीय परिसर में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed