फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, khap, support, toll free

आंतिल चौबीसी खाप कल भिगान टोल कराएगी फ्री, 400 ट्रैक्टर, कार व बाइक लेकर धरने पर पहुंची सरोहा खाप

Tue, 02 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, khap, support, toll free
सोनीपत से ट्रैक्टर मार्च निकालकर कुंडली धरना स्थल को जाते सरोहा खाप के प्रतिनिधि। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना 67 दिन से जारी है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद प्रभावित हुए आंदोलन को प्रदेश की खाप पंचायत लगातार अपना समर्थन दे रही है। जिससे आंदोलन की रंगत फिर से बदलने लगी है। किसानों के समर्थन में उतरी खापों के कारण चहल-पहल बढ़ गई है। आंतिल चौबीसी ने फिर से पंचायत कर बुधवार को ट्रैक्टर यात्रा निकालकर भिगान टोल फ्री कराने की घोषणा कर दी है। साथ ही प्रीतमपुरा चौक पर डेरा डाल लिया है। वहीं सरोहा खाप ने किसानों का समर्थन करने की घोषणा के बाद सोमवार को सोनीपत अनाज मंडी से कुंडली तक 400 वाहनों के साथ मार्च निकाला और अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर 29 जनवरी से प्रदेश की अलग-अलग खाप किसानों के पक्ष में खड़ी हो गई है। दहिया खाप, आंतिल खाप, सरोहा खाप, बालियाण खाप ने किसानों के धरने पर डेरा जमा दिया है। इसके बाद से चहल-पहल तेज हो गई है। सोमवार को प्रीतमपुरा मोड़ के पास आंतिल चौबीसी खाप की पंचायत बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान हवा सिंह आंतिल की। पंचायत में गांवों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि खाप किसानों के साथ खड़ी रहेगी और सहयोग भी करेगी। इसके लिए सबसे पहला कदम बुधवार को भिगान टोल को फ्री करवाने के रूप में उठाया जाएगा। इससे पहले बुधवार को मुरथल के पास साउथ प्वाइंट स्कूल के पास एक विशाल महापंचायत की जाएगी। जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर ग्रामीण रवाना होंगे। पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि आंतिल चौबीसी के नाम से लंगर अलग से लगाया जाएगा। जिसकी देखरेख व चंदा जुटाने के लिए हर गांव में एक-एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी हर गांव से ग्रामीणों का धरने पर पहुंचना सुनिश्चित करेगी। पंचायत में बारहा प्रधान जयभगवान, सूबे कुराड़, संजय खेवड़ा, हरिप्रकाश, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

कल महापंचायत कर लेंगे अहम निर्णय, फिर टोल कराया जाएगा फ्री
आंतिल चौबीसी के प्रधान हवा सिंह आंतिल ने कहा कि बुधवार सुबह दस बजे खाप के पदाधिकारी व ग्रामीण मुरथल स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल के पास एकत्रित होंगे। वहां आंदोलन को लेेकर रणनीति बनाई जाएगी। यहीं से खाप के लोग भिगान टोल पर जाएंगे और उसे फ्री कराएंगे। अब सभी 24 गांवों में एक-एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी लंगर की व्यवस्था संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में सरोहा खाप ने निकाला मार्च, 400 वाहन लेकर धरना स्थल पर पहुंचे
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने के समर्थन में उतरने के बाद सरोहा खाप ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर जत्था की शुरुआत नई अनाज मंडी से हुई। यहां से करीब 400 ट्रैक्टर, कार व बाइक का जत्था धरनास्थल के लिए रवाना हुआ। रोहतक रोड फ्लाईओवर से होते हुए आईटीआई चौक से होते हुए बहालगढ़ रोड से ट्रैक्टर मार्च धरनास्थल तक पहुंचा। वहां धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। खाप प्रधान रणधीर सिंह सरोहा ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने का खाप समर्थन करती है। जिसके समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर समर्थन का संदेश दिया गया है। धरनास्थल पर लंगर लगाया जाएगा। खाप की ओर से आंदोलन चलने तक लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अन्य जरूरी सामग्री भी वितरित की जाएगी। खाप प्रतिनिधि अशोक सरोहा ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है, लेकिन किसान कानूनों को रद्द करवाए बिना जाएंगेे नहीं। इस मौके विजय आर्य, रणबीर, बिशन सरोहा, संदीप, प्रदीप मौजूद रहे।

लगातार बढ़ रही है धरने पर भीड़
कुंडली बॉर्डर पर लगातार भीड़ बढ़ रही है। खास बात यह है कि सोनीपत जिले से अचानक ग्रामीणों की संख्या बढ़ी है। सभी खापों के आह्वान के बाद यहां रोजाना 50 से 100 ट्रालियां पहुंच रही हैं। यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। किसानों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो खापें पूरे देश में आंदोलन के पक्ष में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed