फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, bharat band, miting

26 मार्च को दिल्ली के अंदर भी बंद कराएंगे किसान, 5 अप्रैल को एफसीआई के कार्यालयों का घेराव होगा

Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, bharat band, miting
सोनीपत। कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने इस बार भारत बंद में दिल्ली को भी शामिल किया है। 26 मार्च को भारत बंद के दौरान दिल्ली के अंदर भी बाजार व सड़कों को बंद कराया जाएगा। इसकी तैयारियों में किसान लगे हुए हैं। वहीं किसानों ने 5 अप्रैल को एफसीआई के कार्यालयों का घेराव करने का फैसला भी लिया है।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई और वहां आंदोलन को लेकर कई फैसले लिए गए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शनपाल ने बताया कि 22 मार्च को देशभर में जिला स्तर पर जन संगठनों की बैठक की जाएगी, जिसमें 26 मार्च के भारत बंद को सफल बनाने पर चर्चा होगी। 23 मार्च को शहीद दिवस पर देशभर से दिल्ली की सीमाओं पर आने वाले युवाओं का स्वागत किया जाएगा। 26 मार्च को भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा और उस दिन आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार भारत बंद का प्रभाव दिल्ली के अंदर भी होगा। किसान नेताओं ने खाद्य, उपभोक्ता मामले व जन वितरण की स्टेंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को लेकर भी विरोध जताया है। इसके साथ ही सरकार पर आरोप लगाया कि वह बातचीत के सभी रास्ते बंद करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed