फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers protest against Punjab government, burn effigy

Sonipat News: किसानाें का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sat, 22 Mar 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against Punjab government, burn effigy
फोटो 23- सोनीपत के खरखौदा के तहसील चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भगवंत मा
खरखौदा। शंभू और खन्नौरी बाॅर्डर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को जबरदस्ती हटाए जाने के विरोध में किसानों ने तहसील चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारतीय नौजवान किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने कार्रवाई की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शामड़ी व हलका अध्यक्ष बेदी ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। ऐसा पहली बार देखा गया कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की केंद्र सरकार से बैठक होने के बाद उन्हें व किसानों के अलग-अलग बांटकर धरने से हटा दिया गया। इससे देशभर के किसानों में आक्रोश है। उन्होंने किसान नेताओं व किसानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए तत्काल प्रभाव से सभी को रिहा करने की मांग की। प्रदर्शन में सुमंद्र फौजी, राज सिंह हलालपुर, बुध सिंह सहित काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed