फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers given ultimatum till 15 december

पंचायत: 15 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 से किसान शुरू करेंगे आमरण अनशन

Mon, 05 Dec 2022 07:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
farmers given ultimatum till 15 december
सोनीपत। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन को लेकर सोमवार को किसानों ने गांव बड़वासनी में पंचायत की। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिसंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो 16 दिसंबर से वह लघु सचिवालय पर आमरण अनशन शुरू कर देंगे। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के बैनर तले हुई पंचायत में विभिन्न गांवों के किसान शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर उपायुक्त ललित सिवाच को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार कलेक्टर रेट का चार गुना मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से विभिन्न गांवों के खेतों से हाई टेंशन लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य के चलते किसानों की फसलें तो बर्बाद हो रही रही हैं। हाई टेंशन लाइन को लेकर किसान को कोई मुआवजा भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि बिजली लाइन गुजर जाने के बाद उक्त खेत की कोई कीमत नहीं रह जाती है। यदि सरकार किसानों को केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार कलेक्टर रेट का चार गुना मुआवजा देगी तो हाई टेंशन लाइन को निकलने दिया जाएगा। साथ ही उनकी मांग है कि किसानों को विकास में शामिल करते हुए उन्हें 50 साल तक रॉयल्टी दी जाए। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के साथ निकाले जा रहे रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का कलेक्टर रेट से चार गुणा मुआवजा देने की मांग की। जिन किसानों को सुपर सीडर समेत अन्य कृषि यंत्रों की सब्सिडी नहीं दी गई है, उन सभी किसानों को सुपर सीडर व अन्य कृषि यंत्रों की सब्सिडी दी जाए। 4-6 महीने के एक साथ दिए गए बिजली बिलों को वापस लिया जाए व दो महीने के बिजली बिल दिए जाए। गांव गोरड़ व जसराना में दूषित पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। पंचायत की अध्यक्षता मेहरदास सिंह, साहब सिंह व रामसिंह ने की। इसके बाद किसानों ने गांव बड़वासनी से लेकर लघु सचिवालय तक मार्च निकाला। लघु सचिवालय में पहुंचने के बाद उपायुक्त ललित सिवाच को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सतीश सरोहा, वीरेंद्र शामड़ी, बबला प्रधान, मोनू कादयान, देशपाल दहिया, धर्मबीर दहिया, राजसिंह दहिया, अजय कोहाड़, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, राकेश नाहरा, मोनू बागडू, प्रवीन दहिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed