फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers disappointed due to non purchase of paddy for four days in Sonipat, market gate locked in Gannaur

Sonipat: चार दिन से धान की खरीद न होने के कारण किसान मायूस, गन्नौर में मंडी के गेट पर जड़ा ताला

Wed, 18 Oct 2023 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Oct 2023 01:49 PM IST
सार

किसान नेता वीरेंद्र पहल ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही सरकार व प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उन्हें मंडी के गेट पर ताला लगाने का कदम उठाना पड़ा। किसान, आढ़ती व मजदूर मिलकर सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
Farmers disappointed due to non purchase of paddy for four days in Sonipat, market gate locked in Gannaur
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में निर्यातकों की ओर से धान की खरीद निलंबित किए जाने के कारण चार दिन से मंडियों में धान की खरीद बंद है। जिले की मंडियों में हजारों क्विंटल धान पड़ा हुआ है। जिस कारण किसान परेशान है। आढ़तियों की तरफ से किसानों के पास फसल नहीं लेकर आने का मैसेज भेजे गए हैं। परेशान किसान लगातार विरोध कर रहे है। बुधवार को गन्नौर में किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया और खरीद की मांग की। अधिकारी किसानों को समझाने में लगे है। वहीं खरखौदा मंडी में पहुंचे विधायक जयवीर सिंह ने किसानों की समस्या दूर करने की मांग की।

विज्ञापन


किसान फसलों की कटाई व कढ़ाई नहीं करा पा रहे हैं। मंडी में पड़ी धान की फसल में नमी की वजह से खराब होने का भय है। किसानों का कहना है कि नमी ज्यादा समय तक रही तो धान का रंग काला पड़ जाएगा। धान की फसल का निर्यात बंद होने से अनाज मंडी में चार दिन से धान की खरीद नहीं हो रही। बुधवार को किसान गन्नौर अनाज मंडी के गेट पर एकत्रित हुए सरकार को धान की फसल की खरीद उचित रेट पर करने की मांग की। उन्होंने मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया और रोष जता रहे है।
विज्ञापन


किसान नेता वीरेंद्र पहल ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही सरकार व प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उन्हें मंडी के गेट पर ताला लगाने का कदम उठाना पड़ा। किसान, आढ़ती व मजदूर मिलकर सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगे। खरखौदा मंडी में पहुंचे विधायक जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से मंडियों में धान की खरीद बंद है। मंडियों में धान की खरीद मिल करती है। उन्होंने कहा कि तुरंत खरीद शुरू की जानी चाहिए। विधायक ने उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed