{"_id":"66423b599234e0f92f06599c","slug":"farmers-demonstrated-against-non-availability-of-canal-water-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118202-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नहरी पानी न मिलने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नहरी पानी न मिलने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
Mon, 13 May 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत: पाठक
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर के किसानों ने खेतों में नहरी पानी न मिलने के विरोध में सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हंसराज राणा, जसवीर, सतपाल, नरेंद्र, कबूल सिंह नंबरदार, अतर सिंह, देवराज ने बताया कि जटोला माइनर से फिरोजपुर बांगर, सैदपुर, जटोला, कुतुबगढ़, निजामपुर खुर्द, मुंगेशपुर के खेतों में नहरी पानी से सिंचाई होती है। काफी समय से किसानों को नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में किसान मंत्री, मुख्यमंत्री एवं न्यायालय में भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसानों को अभी तक यह सुविधा प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में वह अपने आंदोलन को तेज करेंगे।
सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जटोला माइनर की पहले सफाई कराई जाएगी। आचार संहिता हटने के बाद माइनर की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद माइनर में पानी छोड़ दिया जाएगा।