फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers demanded compensation for damaged crops

Sonipat News: किसानों ने की खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग

Sat, 09 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers demanded compensation for damaged crops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सोनीपत रोड स्थित लघु सचिवालय में शनिवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने सरकार से बीमा कंपनी से जलभराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि बीमा कंपनी ने किसानों से धोखाधड़ी की है, मामले में कंपनी पर कार्रवाई भी की जाए।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, राजमल रूखी, अजमेर रूखी और आजाद मोर ने कहा कि जिले में वर्ष 2021 व 2022 में हुई ज्यादा बारिश के बाद जलभराव होने से हजारों किसानों की फसलें खराब हो गई थीं। जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवा रखा था, बीमा कंपनी ने उनको उनका प्रीमियम वापस लौटा दिया जबकि मुआवजा देना चाहिए था। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार हस्तक्षेप करके किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का बीमा दिलाए। इस मौके पर रामकिशन मदीना, पाला मदीना, रिंकू रुखी, विरेंद्र रूखी, कृष्ण रूखी, काला रूखी, कृष्ण छिछड़ाना, संदीप छिछड़ाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed