{"_id":"65ce3b8338045fcb480f6927","slug":"farmers-away-from-fields-vegetables-away-from-kitchens-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113839-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेत से किसान, रसोई से सब्जी हुई दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेत से किसान, रसोई से सब्जी हुई दूर
Thu, 15 Feb 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। किसानों के आंदोलन की आंच अब रसोई तक पहुंचने लगी है। किसान जहां खेतों से दूर होकर आंदोलन में डटे हैं तो वहीं सब्जी भी रसोई दूर होने लगी है। किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद से दिल्ली को सील किया गया है। इसके कारण सोनीपत मंडी में दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सब्जियों के दामों में भी इजाफा हुआ है, जिसका असर आमजन की जेब पर पड़ने लगा है। महंगी सब्जियां आम आदमी की थाली से गायब होने लगी है। लोग अब जल्द बॉर्डर खुलने की उम्मीद कर रहे हैं।
दिल्ली के बॉर्डर सील होने के कारण गुजरात का टमाटर वाया दिल्ली सोनीपत नहीं पहुंच रहा है। शादियों के सीजन में टमाटर व प्याज की खपत पहले से ही बढ़ी हुई है। दिल्ली के बॉर्डर सील होने के कारण अब केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे के रास्ते से सब्जियों की आपूर्ति हो रही है। माल भाड़ा बढ़ने के कारण सब्जियों की लागत पर बढ़ी है, जिसका असर दामों पर पड़ रहा है। आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब होने लगी है। साथ ही पंजाब में शंभू बॉर्डर सील होने के चलते जम्मू कश्मीर से आने वाले फलों की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। सेब, तरबूज, खरबूजा, अंगूर सहित अन्य सभी फलों के दाम 20 से 30 रुपये बढ़े हुए हैं।
सब्जी पहले अब (रुपये प्रति किलो ग्राम)
शिमला मिर्च 60 85
खीरा 40 60
हरी मिर्च 40 60
टमाटर 30 50
बेंगन 40-50 50-60
मूली 20-25 25-30
मटर 20 40
घीया 30 40-50
सीताफल 20 40-50
नींबू 100 150
अदरक 120 160
मशरूम 80 100
अचानक सब्जियां महंगी होने से परेशानी हो रही है। घर में सब्जियां खत्म हो गई हैं। पिछले सप्ताह में सब्जियों के दाम कम थे। मंडी में सब्जी लेने आई तो दाम बढ़े हुए मिले।
विज्ञापन
सुनीता, पटेल नगर
सरकार व किसानों को बैठकर बातचीत करनी चाहिए। इस तरह बॉर्डर बंद नहीं होने चाहिए। खाद्य सामान की आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए। जिससे उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
पूजा, शिव कॉलोनी
सब्जियों की सूची बनाकर घर से मंडी पहुंचे तो सब्जियों के दाम काफी बढ़े हुए मिले। आसपास क्षेत्र से आने वाली सब्जियों के दाम पहले की तरह थे, जबकि दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जियों की आपूर्ति न होने के कारण दामों में बढ़ोतरी हुई।
रणबीर सिंह, गांव कुराड़
अचानक कई सब्जियों के दाम दोगुना हो गए है, जिसकी वजह से लोगों को मंडी से सब्जियों की खरीद करने में परेशानी हो रही है। साथ ही जम्मू कश्मीर से आने वाले फलों की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसकी वजह से फलों के दाम भी बढ़ गए हैं।
उमेद राठी, गांव राजलूगढ़ी