फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farakka Express flagged off with slogan of Jai Shri Ram

Sonipat News: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ फरक्का एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 27 Jan 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farakka Express flagged off with slogan of Jai Shri Ram
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद रमेश कौशिक साथ हैं
सोनीपत। सोनीपत-जींद लाइन पर शुरू की गई पहली एक्सप्रेस ट्रेन फरक्का एक्सप्रेस को शनिवार शाम को सांसद रमेश कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व महिला जिलाध्यक्ष एवं निगम पार्षद इंदु वलेजा सहित दिल्ली मंडल के रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ फरक्का एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत-जींद रेल लाइन पर अब तक तीन सवारी गाड़ियों का ही परिचालन किया जाता था। इस रूट पर कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं थी। सोनीपत से जींद तक इस रूट पर कई स्टेशन पड़ते हैं। यात्री लंबे समय से इस रूट पर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन करने की मांग कर रहे थे, ताकि वह कम समय में दिल्ली व जींद का सफर कर सकें। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे अधिकारियों से इस विषय में चर्चा की गई और मालदा टाउन से दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13413/13414 फरक्का एक्सप्रेस का विस्तार पर इसे बठिंडा तक किया गया है। जिससे इस रूट के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने सोनीपत-जींद रेललाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ यात्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में पहले इस रेलमार्ग का विद्युतीकरण किया गया था। अब इस पर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन
डीआरएम के कार्यकारी सलाहकार प्रेम शंकर झा ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 14313 सोमवार, वीरवार व शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर सुबह 6:08 बजे पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 14314 सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर शाम 7:38 बजे पहुंचेगी। दोनों तरफ ट्रेन का ठहराव दो-दो मिनट का रहेगा।

यह रहेगा समय
दिल्ली से बठिंडा की तरफ 14313 सुबह
स्टेशन समय
दिल्ली जंक्शन 04:55
नरेला 05:48
सोनीपत 06:08
गोहाना 07:05
जींद जंक्शन 08:05
उचाना 08:30
नरवाना 08:44
टोहाना 09:06
जाखल जंक्शन 09:16
बरेटा 09:33
बुढलाडा 09:48
मानसा 10:03
मौर 10:19
बठिंडा 11:15

बठिंडा से दिल्ली की तरफ 14314 शाम
बठिंडा 03:00
मौर 03:24
मानसा 03:40
बुढलाडा 03:55
बरेटा 04:10
जाखल जंक्शन 04:24
टोहाना 04:37
नरवाना 04:58
उचाना 05:12
जींद जंक्शन 05:38
गोहाना 06:36
सोनीपत 07:38
नरेला 08:12
दिल्ली जंक्शन 09:25 रात्रि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed