फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   famous Ragni singer Paleram Dahiya passed away, singing and contributing in furtherance of Haryanvi culture

Haryana: विख्यात रागनी गायक पालेराम दहिया का निधन, गायन और हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने में रहा योगदान

Wed, 24 May 2023 09:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 May 2023 09:50 AM IST
सार

सोनीपत के गांव हलालपुर निवासी रागनी गायक पालेराम दहिया ने अपनी रागनियों से हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रागनियों में सामाजिक ताना-बाना से लेकर लोगों के लिए एक नई सीख होती थी। उन्होंने अपनी दमदार रागनियों के बलबूते लोगों की सोच को बदलने का काम बखूबी किया।

विज्ञापन
famous Ragni singer Paleram Dahiya passed away, singing and contributing in furtherance of Haryanvi culture
प्रसिद्ध रागनी गायक पालेराम दहिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के विख्यात हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहिया का देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उन्हें लोक गायन और हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। उनके आकस्मिक निधन से सभी को गहरा धक्का लगा है। गांव हलालपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पालेराम दहिया के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन


दहिया की रागनियों को चाहने वालों की संख्या भी बहुत अधिक
गांव हलालपुर निवासी रागनी गायक पालेराम दहिया ने अपनी रागनियों से हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रागनियों में सामाजिक ताना-बाना से लेकर लोगों के लिए एक नई सीख होती थी। उन्होंने अपनी दमदार रागनियों के बलबूते लोगों की सोच को बदलने का काम बखूबी किया। पालेराम दहिया की रागनियों को चाहने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है।
विज्ञापन


हरियाणवी रागनी फैन पेज पर फालोअर्स की संख्या भी हजारों में
फेसबुक पर पालेराम दहिया के हरियाणवी रागनी फैन पेज पर फालोअर्स की संख्या भी हजारों में है। उनकी गाई रागनियों बुरा मान चाहे भला मान, तू मारती कदे वो मारता, सर में भडक़ आंख में पानी सहित अनेक रागनियों ने साबित कर दिया कि वो भी किसी से कम नहीं है। रागनियों के साथ ही पालेराम दहिया अपने हास्य से भरपूर चुटकुलों से लोगों को गुदगुदाते थे। उनके हास्य से भरपूर चुटकुले सुनकर लोग हंसते हुए लोटपोट हो जाते थे। ऐसे महान रागनी गायक का यूं चले जाना अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed