फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Family members of student found dead outside university in Sonipat made allegations

Sonipat: यूनिवर्सिटी के बाहर मृत मिले छात्र के परिजनों ने लगाए सनसनीखेज आरोप, क्लास के बच्चे करते थे परेशान

Tue, 13 Sep 2022 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

गुजरात के वडोदरा का रहने वाला संस्कार (20) राई क्षेत्र के विवि में दूसरे वर्ष का छात्र था। वह रविवार को अपनी बहन के पास दिल्ली गया था। वहां से लौटने के बाद वह विश्वविद्यालय के बाहर मृत मिला था। 

विज्ञापन
Family members of student found dead outside university in Sonipat made allegations
छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। - फोटो : फाइल

विस्तार

सोनीपत में राई थाना क्षेत्र स्थित विश्वविद्यालय के बाहर संदिग्ध अवस्था में मृत मिले छात्र संस्कार के परिजनों ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, उनके बच्चे को उसकी क्लास के ही कुछ बच्चे परेशान कर रहे थे। विवि में लेक्चरर संस्कार की सगी बहन ने इस मामले में शिकायत भी दी थी कि साथ के बच्चे संस्कार को परेशान करते थे, रैगिंग करते थे। संस्कार के रिश्तेदार का आरोप है कि संस्कार का लैपटॉप गायब है। उसके मोबाइल की जांच होनी चाहिए। उसकी आखिरी बार किससे बात हुई, इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर तीन बार संस्कार का कमरा बदला गया। वह दोस्तों के साथ कोलकाता गया तो वहां उससे 40 हजार रुपये खर्च करवाए गए। रविवार को जब वह बहन से मिलकर लौटा तो उसके साथ तीन चार लड़के भी थे। वे अंदर चले गए लेकिन संस्कार बाहर खड़ा रहा। उसके बैग से सिगरेट मिले थे लेकिन संस्कार स्मोकिंग नहीं करता था। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वडोदरा का रहने वाला था संस्कार

गुजरात के वडोदरा का रहने वाला संस्कार (20) राई क्षेत्र के विवि में दूसरे वर्ष का छात्र था। उसकी बहन दिल्ली में रहती है। वह रविवार को अपनी बहन के पास गया था। देर शाम वह दिल्ली से लौटा था। बाद में वह विवि के पास निर्माणाधीन सड़क पर बेसुध पड़ा मिला था। विवि के सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।  



छात्र के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। वहीं उसके चचेरे भाई सिद्धार्थ ने छात्र के परेशान होने का आरोप लगाया था। उसका कहना है कि विवि में छात्र के साथ रैगिंग की जा रही थी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उसने विवि प्रबंधन से भी मामले की तह तक जाने की मांग की है जिससे सच्चाई सामने आ सके।

राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार का कहना है कि छात्र बेसुध मिला था। उसे विवि के सुरक्षाकर्मी एंबुलेंस में अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed