फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fake corona postive report made to avoid offline examination

ऑफलाइन परीक्षा से बचने के लिए विद्यार्थी ने बनवाई फर्जी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, जांच में खुलासा

Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
fake corona postive report made to avoid offline examination
स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के पहले ही दिन हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विद्यार्थी ने ऑफलाइन परीक्षाओं से बचने के लिए कोरोना पॉजिटिव होने की फर्जी रिपोर्ट बनवाकर महाविद्यालय में दे दी। जांच में रिपोर्ट झूठी पाए जाने पर महाविद्यालय प्रबंधन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हिंदू महाविद्यालय में शुक्रवार को स्नातक व स्नातकोत्तर के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान गन्नौर निवासी स्नातक के एक छात्र ने खुद को कोरोना संक्रमित बताते हुए ऑनलाइन परीक्षा के लिए अनुमति मांगी। विद्यार्थी ने अपनी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट भी भेजी।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीके गर्ग ने लाल पैथ लैब से बनवाई गई रिपोर्ट की जांच के लिए लैब में संपर्क किया तो खुलासा हुआ कि यह रिपोर्ट फर्जी है। विद्यार्थी ने किसी कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट लेकर उसका नाम बदलकर अपना लिखने के बाद महाविद्यालय में दी है। मामले का पता लगने पर महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थी के भविष्य को देखते हुए उसे अपनी गलती मानने का अवसर दिया है। उसे शनिवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगे इस तरह की शिकायत पर महाविद्यालय प्रबंधन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांगी अनुमति
हिंदू महाविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए 31 विद्यार्थियों ने प्राचार्य से अनुमति मांगी है। इनमें से 25 विद्यार्थियों ने कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट जमा करवाई है, जबकि छह विद्यार्थियों ने अन्य कारणों का हवाला देते हुए ऑनलाइन परीक्षा की अनुमति मांगी है। इस घटना के बाद महाविद्यालय ने निर्णय लिया है कि सभी 25 विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट की भी जांच कराई जाएगी। महाविद्यालय ने झूठी रिपोर्ट देने वाले विद्यार्थियों को सुधरने का मौका देते हुए कहा है कि अगर किसी ने झूठी रिपोर्ट दी है तो वह अपनी गलती मानते हुए ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय पहुंच जाए, अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह है नियम
महाविद्यालयों में शुक्रवार से स्नातक व स्नातकोत्तर के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई है। यह परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से ली जा रही हैं। केवल उन्हीं विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने की छूट दी गई है, जो कोरोना संक्रमित हैं या फिर फिर परिवार में कोई सदस्य कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा कुछ अन्य विशेष परिस्थितियों व दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को भी प्राचार्य की अनुमति से ऑनलाइन परीक्षा देने की छूट दी गई है। अन्य सभी को ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा देनी होगी।

महाविद्यालय में शुक्रवार से स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरू हुई है। परीक्षाएं ऑफलाइन कराई जा रही है। केवल कोरोना संक्रमित को ही ऑनलाइन परीक्षा की छूट दी गई है। स्नातक के एक विद्यार्थी ने कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट देते हुए ऑनलाइन परीक्षा की अनुमति मांगी है, विद्यार्थी की परीक्षा शनिवार से शुरू होनी है। जांच में कोरोना रिपोर्ट फर्जी मिली है। विद्यार्थी को अपनी गलती मानते हुए ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए कहा गया है। अन्य की रिपोर्ट की भी जांच की जाएगी।
डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed