{"_id":"65da19636913e93555068bc6","slug":"factory-workers-bike-looted-at-gunpoint-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114324-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिस्तौल के बल पर फैक्टरी कर्मी की बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिस्तौल के बल पर फैक्टरी कर्मी की बाइक लूटी
Sat, 24 Feb 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 24 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव रिढाना में नहर पुल के पास नकाबपोश चार बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी के ऊपर पिस्तौल तानकर कहा कि जिंदा रहना है तो बाइक दे दो। बदमाश फैक्टरी कर्मी से बाइक लूटकर भाग गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नूरणखेड़ा निवासी सन्नी कुमार ने बताया कि वह रोहतक में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनके साथ में गांव के सोनू भी वहीं नौकरी करते हैं। दोनों रोजाना बाइक पर आते-जाते हैं। शुक्रवार देर शाम वह ड्यूटी से वापस गांव लौट रहे थे। वह जब गांव रिढाणा में पुल से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक एक युवक ने अपनी बाइक उनके आगे अड़ा दी। उन्होंने अपनी बाइक रोकी तो तीन अन्य युवक आ गए और चारों ने उन्हें घेर लिया। वह उनकी बाइक लूटने लगे। सभी युवक कपड़े से अपना चेहरा ढके हुए थे। विरोध करने पर एक युवक ने सन्नी की गर्दन पर पिस्तौल अड़ा दी और धमकी दी कि जिंदा रहना चाहते हो तो बाइक दे दो। इसके बाद वह बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।