फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Expressed confidence of increasing the number of medals in Olympics 2036

Sonipat News: ओलंपिक 2036 में पदकों की संख्या बढ़ने का जताया भरोसा

Tue, 09 Dec 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Expressed confidence of increasing the number of medals in Olympics 2036
सोनीपत। राज्यपाल ने मिशन ओलंपिक 2036 का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य जहां 7 पदकों से बढ़ाकर 70 करना है वहीं, हरियाणा भी अपनी ओर से 4 पदकों को बढ़ाकर 36 दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि जीवन की अगली यात्रा में विनम्रता, अनुशासन, समावेशिता, निरंतर प्रयास उनके सबसे बड़े साथी होने चाहिए। राष्ट्र के समावेशी विकास में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन




विवि में खेल विज्ञान के विशेषज्ञ भी किए जा रहे तैयार : विधायक
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि राई में स्थापित यह विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला ऐसा विशेष संस्थान है जो केवल खेल शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को विकसित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। बहुत कम समय में विश्वविद्यालय ने अनुशासन, प्रतिबद्धता, दूरदृष्टि का जो अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया है वह अत्यंत प्रेरणादायक है। यह संस्थान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। यहां न केवल खिलाड़ी, बल्कि प्रशिक्षक, खेल विश्लेषक, खेल विज्ञान के विशेषज्ञ भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed