{"_id":"6a3e94ac1cd9b8d0670fd2c2","slug":"experiential-learning-programme-launched-to-promote-personality-development-and-social-leadership-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156042-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम शुरु
Sat, 27 Jun 2026 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jun 2026 04:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-12 में शुरू हुए एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के दौरान उपस्थित युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 3:45 बजे से 7 बजे तक फाउंडेशन परिसर, सेक्टर-12 में आयोजित होगा। इसमें 12 विभिन्न कॉलेजों के 80 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि अनुभव आधारित सीखने का अवसर मिलेगा। तीन दिन में टीम बिल्डिंग, ग्रासरूट एक्सपोजर, संघर्ष समाधान, नेतृत्व विकास, अपनी ताकत एवं कमजोरियों की पहचान, व्यावहारिक सीख और रोचक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व को मजबूत बनाया जाएगा।
फाउंडेशन का मानना है कि वास्तविक सीख केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती बल्कि अनुभवों, संवाद, सहयोग और सामाजिक सहभागिता से विकसित होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है ताकि युवा सामाजिक सरोकारों को समझने के साथ अपने नेतृत्व कौशल और टीम भावना को भी सशक्त बना सकें।
विज्ञापन
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम इंटर्न्स के लिए सीखने, स्वयं को समझने, नई मित्रता बनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अनुभव करने का अनूठा अवसर होगा। इस दौरान तान्या, अनूप, कीर्ति, श्रुति, शारदा, अतुल , विनीत, अमन, शिखर, दिव्यम, यश, अनन्या, निकिता, अस्मि, आरती, प्रेरणा मौजूद रहीं।