फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Examination started in DCRUST, 40 centers made

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में परीक्षा शुरू, 40 केंद्र बनाए

Wed, 07 Jun 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Examination started in DCRUST, 40 centers made
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में मंगलवार से स्नातक और स्नातकोत्तर की बीएड व बीटेक की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा 40 केंद्रों पर ली जा रही हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए 6 फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। परीक्षा शुरू होने के तीन दिन बाद ही परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो जिलों सोनीपत और पानीपत में किया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. एमएस धनखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय में शुरू हुई बीएड व बीटेक की परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा के लिए बनाए गए 40 केंद्रों में से 15 केंद्र विश्वविद्यालय में, जबकि 25 केंद्र संबंधित महाविद्यालयों में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक व उपाधीक्षक विश्वविद्यालय से लगाए गए हैं। परीक्षा 7 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन

दो सत्रों में होगी परीक्षा

डाॅ. एमएस धनखड़ ने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन दो सत्र में किया जाएगा। पहले सत्र में परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े 9 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित हो सके, इसके लिए परीक्षा शाखा ने बीएड के लिए 3 व अन्य के लिए 20 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बीएड व बीटेक की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। अधिकारियों को नकल रहित परीक्षा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा स्वयं का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया है। विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद पता चल जाता है कि किस क्षेत्र में उन्हें अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। -प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed