{"_id":"688e73f33b9bf89d020ef699","slug":"environmental-protection-is-the-responsibility-of-every-citizen-mahant-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140211-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी : महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी : महंत
Sun, 03 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के गांव बैंयापुर में पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दा
सोनीपत। तपोभूमि जटेला धाम आश्रम की ओर से प्रदेशभर में पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई जा रही है। इसी कड़ी में गांव बैंयापुर में पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में पौधारोपण किया गया।
पीठाधीश्वर ने बैंयापुर धाम के विजय नाथ महाराज, हरेंद्र पूनिया, बंसीलाल कुंडू, सौरव बाबा, देवेंद्र चहल ने पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। महंत राजेंद्र दास ने कहा कि धरा पर मानव जीवन को बनाए रखना है तो हमें प्रकृति से मैत्रीपूर्ण भाव रखना चाहिए। प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है इसलिए पर्यावरण संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन तपोभूमि की ओर से प्रदेशभर में हजारों पंचवटी एवं त्रिवेणी रोपी जा चुकी है। यह अभियान गांव-गांव चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम अध्यात्म के साथ शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान के साथ पर्यावरण की अलख जगा रहा है।
विज्ञापन
अभियान में सुनील कादियान, रघुबीर, बलवान रविंद्र, गौरव आंतिल, बिशन सरोहा, अशोक सरोहा, मनजीत, धर्मपाल, साहिल, बलवान कौशिक, जोगेंद्र, सूबेदार प्रकाश मौजूद रहे।