फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Entry of heavy vehicles banned in Delhi from 6 pm tomorrow

दिल्ली में कल शाम छह बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in Delhi from 6 pm tomorrow
दिल्ली से सटा होने की वजह से सोनीपत सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। ऐसे में दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 14 अगस्त की शाम छह बजे से बॉर्डर सील करने का फैसला किया है। दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश 14 अगस्त की शाम छह बजे से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

जिलेभर में सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से 30 नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर वाहनों की विशेष जांच की जाएगी। जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा। संदिग्ध को रोककर उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस शहर सोनीपत व हाईवे के साथ ही खरखौदा, गन्नौर व गोहाना में भी पुलिस नाके स्थापित करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के पास ड्रोन हमले को लेकर अलर्ट आया है। जिसे लेकर पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। एसपी ने इसे लेकर स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दिलवाई है। वहीं ड्रोन को लेकर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कहीं को कोई ड्रोन दिखाई देगा तो उस पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस वस्तुओं को छुए नहीं, यह विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। सतर्कता बरतते हुए डायल 112, 2222903 पर या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। अगर कहीं कोई संदिग्ध ड्रोन दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को बताएं।
हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed