{"_id":"65efde441a661cd1ef056a8d","slug":"enraged-person-attacked-with-brick-and-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115209-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रंजिशन व्यक्ति को ईंट से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रंजिशन व्यक्ति को ईंट से हमला कर किया घायल
Tue, 12 Mar 2024 10:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:17 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव मोई में व्यक्ति को ईंट से हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गांव मोई फिलहाल गांधी नगर निवासी विशाल ने बताया कि वह 10 मार्च को अपने माता-पिता के साथ दादा-दादी से मिलने गांव मोई में आए थे। दादा दादी से मिलने के बाद वह अपनी मां संतोष के साथ गांव के पड़ोसी के घर उनसे मिलने चले गए। जबकि उनके पिता अशोक दादा-दादी के पास ही बैठे थे। इस दौरान उनके गांव का विकास उर्फ काला उनके घर आया और पुरानी बातों को लेकर तेज आवाज में उनके पिता के साथ बहस करने लगा। जब उनके पिता ने विरोध किया तो विकास ने उनके पिता की पिटाई कर दी। इस दौरान विकास उर्फ काला ने घर की दीवार पर रखी ईंट उठाई और जान से मारने की नीयत से उनके पिता के सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे उनके पिता घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन