फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees staged a protest outside the Municipal Commissioner's office

Sonipat News: निगमायुक्त कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने दिया धरना

Sat, 02 Sep 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest outside the Municipal Commissioner's office
फोटो 32. नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वह निगमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। अब निगमायुक्त ने कर्मचारियों को नहीं बुलाया तो कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा कार्यालय से बाहर आई और कर्मचारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कर्मचारी समय पर वेतन देने और कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का नेतृत्व सफाई कर्मचारी नेता भारत कंडेरा ने किया। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग की भी वर्षों पुरानी है। इसके लिए कर्मचारी कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान ही किया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान जिला प्रधान राजा भाई, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज, करतार टांक, दीपक बोहत, फायर के प्रधान राजीव खत्री, ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव मुकेश, नवीन, प्रवीन राहुल आदि मौजूद रहे।

फोटो 32. नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद

फोटो 32. नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed