फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees burnt an effigy in protest against the minister's statement.

Sonipat News: मंत्री के बयान के विरोध में कर्मचारियों ने फूंका पुतला

Sat, 07 Feb 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Employees burnt an effigy in protest against the minister's statement.
फोटो : सोनीपत में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर उद्योग मंत्री का पुतला दहन करते कर्मचारी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अग्निशमन कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का पुतला दहन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते मंत्री ने माफी नहीं मांगी तो हड़ताल करेंगे।
फायर विभाग यूनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री ने कहा कि भविष्य में भाजपा सरकार के किसी भी मंत्री की ओर से ऐसा आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ऐसा आश्वासन दे कि भविष्य में कोई भी मंत्री ऐसा आपत्तिजनक बयान नहीं देंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजा भाई ने कहा मंत्री जल्द से जल्द माफी मांगें। वहीं, सरकार कर्मचारियों के सभी मांगों को पूरा करें नहीं तो वह 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इकाई प्रधान भारत कंडेरा, कैशियर दीपक बोहत, विशाल, कमलेश कांता, ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन, फायर विभाग से सुनील, अजीत, सोमपाल, नितेश, नितिन, दीपक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed