{"_id":"7872547e907f72d3c3f559e981e16c33","slug":"employee-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 नवंबर को करनाल में चेतावनी रैली करेंगे कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 नवंबर को करनाल में चेतावनी रैली करेंगे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में जिला कमेटी त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन किया गया। जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिए प्रधान जयभगवान की अध्यक्षता में नई जिला कमेटी का चुनाव कराया गया। प्रतिनिधि सम्मेलन में चुनाव पर्यवेक्षक और राज्य कमेटी के प्रांतीय कोषाध्यक्ष बुद्धराज और राज्य आडिटर जयपाल गुढ़ा ने राज्य सरकार पर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार घोषणापत्र में जो चुनाव से पहले वायदे किए थे। उनमें से सरकार ने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 25 नवंबर को सर्व कर्मचारी संघ करनाल में चेतावनी रैली करेगा। जिसमें तकरीबन 10 हजार कर्मचारी भाग लेंगे और 19, 20 दिसंबर को भिवानी में यूनियन का राज्य सम्मेलन होगा। इस दौरान 19 दिसंबर को जन-स्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ के आवास पर प्रदर्शन कर घेराव करेगी। इस मौके पर प्रधान राममेहर शर्मा, मा. संजीव मोर, यूनियन के प्रांतीय महासचिव सीलकराम, टेकराम, जनार्दन प्रसाद, जोगेंद्र, दिनेश और संदीप आदि मौजूद रहे।