फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   electricity and water crisis in front of two hundred and fifty families for 3 days

250 परिवारों के सामने तीन दिन से छाया बिजली व पानी का संकट

Tue, 30 Nov 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
electricity and water crisis in front of two hundred and fifty families for 3 days
टीडीआई एस्पानिया रॉयल में तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण बिल्डर के खिलाफ रोष जताते लो - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया रॉयल में तीन दिन से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली निगम के 40 लाख रुपये के बिल का भुगतान न किए जाने के चलते तीन दिन पहले निगम अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन काट दिया था। ऐसे में टीडीआई एस्पानिया रॉयल के फ्लैट्स में रहने वाले 250 परिवारों के सामने बिजली के साथ पेयजल संकट गहरा गया है। वहां के लोगों की तरफ से शिकायत करने के बावजूद बिल्डर की तरफ से बिजली बिल जमा नहीं कराया गया है। ऐसे में रेजिडेंट्स ने डीसी को शिकायत देकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिल्डर की ओर से बिजली बिल जमा नहीं कराया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

टीडीआई एस्पानिया रॉयल प्रबंधन की ओर से करीब तीन माह से 40 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों ने पहले नोटिस जारी किया था। उसके बाद भी बिल जमा नहीं कराया तो 26 नवंबर को बिजली निगम की टीम ने टीडीआई एस्पानिया रॉयल का कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन

टीडीआई एस्पानिया रॉयल आरडब्ल्यूए के प्रधान सत्येंद्र श्योराण का आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट्स बेचने के लिए लोगों के सामने बड़े-बड़े दावे किए थे। अब बिल्डर के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। समय पर बिजली चार्ज भुगतान करने के बावजूद लोगों को बिजली सुविधा नहीं मिल रही। बिजली कनेक्शन कटने के बाद तीन दिन से सोसायटी में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों के सामने पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। बिल्डर को शिकायत करने के बावजूद बिजली बिल जमा करने में लापरवाही बरती जा रही है। बिल्डर की लापरवाही का खामियाजा रेजिडेंट्स को भुगतना पड़ रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरचार्ज के साथ वसूल रहा 6.26 रुपये प्रति यूनिट बिल
रेजिडेंट का आरोप है कि हर माह बिल्डर को एडवांस में 700 रुपये बिजली सरचार्ज देने के साथ ही 6.26 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल दे रहे हैं। बिजली निगम की ओर से 37 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज कम करने के बावजूद बिल्डर की ओर से किसी भी तरह का सरचार्ज कम नहीं किया गया है। बिजली आपूर्ति नहीं होने पर डीजल इंजन चलवाने पर 30 रुपये प्रति यूनिट बिल जमा करना पड़ रहा है। समय पर बिजली बिल जमा नहीं कराने के लिए बिल्डर की ओर से लापरवाही की जा रही है।
बिल्डर की लापरवाही के कारण तीन दिन से सोसायटी में अंधेरा पसरा हुआ है। आरडब्ल्यूए की ओर से बिल्डर को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन बिल्डर ने बिजली बिल जमा कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में बिल्डर पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी को मांगपत्र सौंप दिया गया है।
- सत्येंद्र श्योराण, प्रधान आरडब्ल्यूए
बिजली आपूर्ति न होने के कारण 12 मंजिला फ्लैट पर पहुंचना बच्चों व बुजुर्गों के लिए मुश्किल बना हुआ है। बिजली आपूर्ति बंद होने से लिफ्ट नहीं चल रही है। बिल्डर के कारिंदों को कहने के बाद डीजल इंजन चलवाया जाता है ताकि लिफ्ट से बुजुर्ग व बच्चे आवागमन कर सकें।
- निर्मला कौशिक, स्थानीय निवासी
बिजली व पेयजल संकट के कारण घरेलू कार्य अटके हुए हैं। तीन दिन से सोसायटी में न बिजली है और न ही पेयजल की सुविधा है। बिल्डर की ओर से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कदम नही उठाया जा रहा है।
- पुष्पा पाहुजा, स्थानीय निवासी
तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण घरों में पानी का संकट बना हुआ है। घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। इनवर्टर भी ठप हो चुके है। उसके बाद बावजूद बिल्डर की ओर से बिजली बिल जमा नहीं कराया गया।
- आशा, स्थानीय निवासी
बिल्डर की तरफ से अगर जल्द से जल्द उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो सोसायटी के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बिल्डर की ओर से जल्द ही बिजली बिल जमा करवाकर कनेक्शन दोबारा जुड़वाए ताकि बिजली आपूर्ति दोबारा चालू होने के बाद लोगों को राहत मिल सकें।

- जगदीश राय आंतिल, स्थानीय निवासी
वर्जन
टीडीआई एस्पानिया रॉयल की ओर से 40 लाख रुपये का बिजली बिल जमा नहीं कराया गया था। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया था। निगम ने 26 नवंबर को बिजली कनेक्शन काट दिया था। बिल जमा कराने के बाद दोबारा कनेक्शन जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
- सुनैना, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed