{"_id":"65c53880cd888f5f1d08c82a","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-shatabdi-express-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113497-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बीएसटी रेलवे ओवरब्रिज के पास वीरवार दोपहर रेलवे ट्रैक पार करते समय 70 वर्षीय बुजुर्ग की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव जफरपुर निवासी रामचंद्र के रूप में हुई। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि रामचंद्र गन्नौर शहर में किसी काम से आए थे। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन