फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight dengue patients found including the wife of a tubewell operator living in the civil hospital premises

Sonipat News: नागरिक अस्पताल परिसर में रहने वाली ट्यूबवेल ऑपरेटर की पत्नी समेत डेंगू के आठ मरीज मिले

Fri, 27 Sep 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Eight dengue patients found including the wife of a tubewell operator living in the civil hospital premises
फोटो 19. सोनीपत शहर में टायर पंक्चर की दुकान पर पानी में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग एक तरफ लोगों में डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करने के दावे कर रहा है वहींं दूसरी तरफ जिला नागरिक अस्पताल परिसर में ही रहने वाली महिला डेंगू संक्रमित मिली है। अस्पताल परिसर में नगर निगम की तरफ से संचालित बूस्टिंग स्टेशन पर रहने वाले ट्यूबवेल ऑपरेटर की पत्नी को डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को एक दिन में डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक दिन में डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बुखार के मरीज मिल रहे है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 500 से ज्यादा बुखार के मरीज पहुंच रहे है। अस्पताल की लैब में रोज करीब 50 मरीज डेंगू जांच करवा रहे हैं। डेंगू के मरीज की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। जिले में 20 दिन पहले 23 मरीज थे। शुक्रवार तक मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हो चुकी है। जिले में सरकारी स्तर पर बस दो जगह ही इलाज की व्यवस्था है। पहला नागरिक अस्पताल और दूसरा बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल, खानपुर कलां में उपचार दिया जा सकता है। लार्वा जांच के लिए 168 टीमें फील्ड में हैं जो डेंगू से बचाव के उपाय भी लोगों को बताती हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले डेंगू के मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोनीपत शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांच मरीज मिले हैं। इनमें नागरिक अस्पताल परिसर में ट्यूबवेल पंप ऑपरेटर की पत्नी डेंगू संक्रमित मिली है। साथ ही ऋषि काॅलोनी, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, प्रगति नगर, कबीरपुर में भी एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है। इसके अलावा गांव कुमासपुर, फाजिलपुर, अकबरपुर बारोटा व फिरोजपुर बांगर में एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। फिलहाल सभी मरीज अपने घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों के जरिए फॉगिंग कराई जा रही है।
डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed